फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   literature festival

Kathua News: एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक उत्सव में कविता पेश करेंगी गंगा शर्मा

Mon, 31 Jul 2023 12:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 31 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
literature festival
साल 2020 में जीत चुकी हैं युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार
विज्ञापन

हीरानगर। युवा साहित्य पुरस्कार विजेता गंगा शर्मा का चयन साहित्यिक उत्सव उन्मेषा के लिए हुआ है। गंगा शर्मा भोपाल में 3 से 6 अगस्त तक होने वाले एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक उत्सव उन्मेषा 2023 में अपनी रचना प्रस्तुति देंगी। साल 2020 की युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता ने एक बार फिर जम्मू वासियों के लिए गर्व का पल लाया है।

इस उत्सव में अपनी रचना प्रस्तुत करने वाली वह पहली युवा डोगरी रचनाकार बनेंगी। इस साहित्यिक उत्सव में कुल मिलाकर 575 से अधिक विशिष्ठ एवं प्रतिष्ठित हस्तियों को रचनाएं प्रस्तुत करने का आमंत्रण दिया गया है। इसमें वे 100 से अधिक भाषाओं में प्रस्तुतियां पेश करेंगे। जम्मू से डोगरी संस्था के अध्यक्ष प्रो. ललित मंगोत्रा, पद्मश्री मोहन सिंह, निर्मल विनोद, नसीब सिंह मन्हास और यश रैना जैसे प्रखर डोगरी रचनाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। बता दें कि राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सुंदरबनी में डोगरी के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत गंगा शर्मा को डोगरी भाषा के लिए वर्ष 2020 का युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन



फोटो

30Knt70p
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed