फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Light problem

बिजली विभाग ने शहर में करवाई मुनादी

विज्ञापन
Light problem
कठुआ। उपराज्यपाल प्रशासन के ताजा निर्देश के बाद बिजली विभाग ने लोगों को चेतावनी जारी कर दी है। अवैध कनेक्शन वालों की बिजली दिन या रात, कभी भी गुल हो सकती है। वहीं, बकायादारों के अलावा कम भार पर अधिक बिजली खपत करने वालों पर भी विभाग ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

विभाग की इस बार बिजली चोरी करने वालों पर एफआईआर करने की तैयारी है। बुधवार को बिजली विभाग ने शहर में माइक लगाकर मुनादी करवाई। विभाग ने बकायादारों को जल्द से जल्द बकाया जमा कराने की हिदायत दी। वहीं, अधिक बिजली फूूूंकने वालों को एफआईआर लगाने की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके साथ लोगों से बिजली का सदुपयोग करने और हीटर का इस्तेमाल न करने को कहा गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता मदन लाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से अक्टूबर माह के अंत तक नुकसान को 10 फीसदी तक कम करने को कहा गया है। यानी राजस्व को करोड़ों में बढ़ाना है। इसके लिए अवैैैध कनेक्शनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शहर में कई फीडर 80 से 90 फीसदी नुकसान पर चल रहे हैं। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपभोक्ताओं से अपील है कि अपना लोड सही दिखाएं और कार्रवाई से बचें। उन्होंने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं पर एफआईआर करने की तैयारी थी, लेकिन उनके समझौते के बाद उनका लोड ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed