{"_id":"60e896898ebc3ec84762b7bb","slug":"light-problem-kathua-news-jmu23911240","type":"story","status":"publish","title_hn":"66केवी की तार टूटने से कई गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66केवी की तार टूटने से कई गांव अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। गत वीरवार रात को आंधी और बारिश के बाद उपमंडल के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। इसके बाद कुछ इलाकों में शुक्रवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
जानकारी के अनुसार मेला गांव के नजदीक हाई वोल्टेज 66केवी तार टूटने से आधे से ज्यादा गांवों में रात भर बिजली बंद रही। इसकी वजह से आम लोगों को परेशान होना पड़ा। गर्मी के कारण बच्चे रात भर बिलखते रहे। इनवर्टर बंद होने के बाद लोगों ने घरों की छतों पर टहल कर रात गुजारी। विद्युत विभाग के कर्मचारियों को तार जोड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिससे कुछ इलाकों में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात को तार टूटने के कारण उसे जोड़ने का काम सुबह शुरू किया गया। जिसमें काफी समय लगा। शाम तक लगभग सभी गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी।