फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   light pole damage

Kathua News: बाढ़ में बहे 18 खंभे, एक दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 10 Jul 2023 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 10 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
light pole damage
हीरानगर। लगातार बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित रहा। हीरानगर उपमंडल के कोटपुन्नू फीडर को उज्ज दरिया में आई बाढ़ से हुए नुकसान के कारण करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। दरिया में बाढ़ के कारण 18 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। जलस्तर कम न होने और मरम्मत का कार्य शुरू न होने के कारण कई गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के एईई दविंदर सिंह ने बताया कि उज्ज दरिया में आई बाढ़ से कोटपुन्नू फीडर को काफी नुकसान हुआ है। इससे कोटपुन्नू, सलालपुर, खंदवाल, दोलियां जट्टा, टोडेचक, पहाड़पुर आदि इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। दरिया में 18 बिजली के खंभे जिनमें 6 एचटी और 12 एलटी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कुछ इलाके में कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जहां काम पूरा होगा वहां बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी, मगर दरिया में खंभों की मरम्मत का कार्य करने के लिए जलस्तर कम होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण कुछ इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ। दयाला चक बिलावर सड़क के चल रहे विस्तारीकरण के कार्य से कुछ जगह पर कीचड़ और फिसलन से वाहनों को रुक-रुक कर चलना पड़ा। हाईवे पर भी कई जगहों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article