फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Leopard attacked and killed five sheep

Kathua News: तेंदुए ने हमला कर पांच भेंड़ों को मार डाला

विज्ञापन
Leopard attacked and killed five sheep
तहसील क्षेत्र की पंचायत ऊंचा पिंड में तेंदुए ने वार्ड 6 निवासी पशुपालक पूर्ण चंद की पशुशाला में हमला कर उनकी पांच भेड़ों को शिकार बना लिया।
विज्ञापन

पूर्ण चंद ने बताया कि तेंदुए से गांव के पशुपालक दहशत में है। तेंदुआ घात लगाकर पशुओं को अपना निवाला बना रहा है। सूचना के बाद बुधवार को वन्य जीव विभाग की टीम ऊंचा पिंड इलाके में पहुंची जहां उन्होंने पशुपालकों के नुकसान को देखा। इस अवसर पर जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण त्रिपाठी ने वन्य जीव विभाग के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटिव सुरेश गुप्ता को पशुपालकों की समस्या के बारे में जानकारी दी। और गांवों में बढ़ते तेंदुए के हमले को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
वन्य जीव विभाग के रतन चंद व उनकी टीम ने पशुपालकों को गोला-पटाखे वितरित किए। पशुपालकों को तेंदुए की आहट होने पर पटाखा दाग कर भगाने के लिए कहा। साथ ही पशुपालकों को जागरूक करने के लिए वन्य जीव विभाग की ओर से पत्रिकाएं वितरित कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सन्नोती पंचायत काह के पशुपालक संजू की पशुशाला में शनिवार की रात तेंदुए ने उनकी बकरी को मार डाला था। संतोष कुमार पुत्र मक्खन निवासी गढ़ के बछड़े को के अलाव रशीद अहमद की दो भेड़ों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया था। सैफ अली निवासी गढ़ की घोड़ी को भी तेंदुए ने मारा था। वहीं वन्य जीव विभाग के जिला अधिकारी कठुआ जूहैव चौधरी ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरे स्थापित करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed