{"_id":"5f9081438ebc3e9bf4622ae1","slug":"lakhanpur-kathua-news-jmu221290723","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में इंट्री पास फर्जीवाड़े में इंस्पेक्टर निलंबित, डीएसपी पर कार्रवाई की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर में इंट्री पास फर्जीवाड़े में इंस्पेक्टर निलंबित, डीएसपी पर कार्रवाई की सिफारिश
विज्ञापन
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में फर्जी तरीके से लोगों को इंट्री दिलाने के मामले में एएसआई और एसपीओ के बाद इंस्पेक्टर पर भी गाज गिरी है। जिला पुलिस प्रमुख की अनुशंसा पर इंस्पेक्टर विजय को निलंबित कर दिया गया है। इसी मामले में डीएसपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीजीपी को लिखा गया है। कठुआ पुलिस ने मामले में गिरफ्तार किए गए एएसआई और एसपीओ की तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन तेज कर दी है।
जिला पुलिस प्रमुख डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही ने पूरे पुलिस महकमे पर धब्बा लगाया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डीजीपी से इंस्पेक्टर के निलंबन की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद बुधवार को इंस्पेक्टर के निलंबन का आदेश जारी हो गया। ड्यूटी डीएसपी के खिलाफ भी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
फर्जी पास के जरिये लोगों को पैसे लेकर प्रवेश दिलाने के मामले में पुलिस ने जिला कठुआ में आठवीं एफआईआर दर्ज करते हुए लखनपुर नाके पर तैनात एक एएसआई और एसपीओ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उनसे रिश्वत के तौर पर लिए गए चार सौ रुपये और छह फर्जी पास बरामद हुए थे। एसएसपी कठुआ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार रात पूर्व सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर नाकों की सादी वर्दी में जांच की थी, जिसमें यह दोनों कर्मी पकड़े गए थे। वहीं, मामले में लापरवाही देखते हुए उच्च अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।