फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Lack of facilities in government schools

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की कमी

Thu, 25 Sep 2014 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 25 Sep 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in government schools

सरकारी स्कूलों ने वर्ष 1988 के बाद से अपना मान खोया है। इस वर्ष के बाद से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हुई। स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी कम हुआ है। स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है।

विज्ञापन


हालांकि, स्कूलों को बेहतर बनाने के प्रयास नाकाम हो रहे हैं। तमाम बातें जेडईओ लखनपुर ने मिडिल स्कूल लखनपुर में आयोजित कम्यूनिटी मोबिलाइजेशन प्रोग्राम के दौरान कहीं। वह विलेज एजूकेशन कमेटी एवं सरपंचों पंचों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विलेज एजूकेशन कमेटी के सदस्यों और पंच-सरपंचों ने विभागीय अधिकारी को स्कूलों से संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। पंचायत जंडोर, करडोह, माह आदि से आए सरपंचों ने कहा कि उनके क्षेत्र में स्कूलों की हालत खस्ता हो गई है। स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर अधिकारी ने कहा कि स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए सरकार काफी पैसा खर्च कर रही है, लेकिन स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत आने वाले पैसे को किस प्रकार इस्तेमाल किया जाए, यह वीईसी को बताना होगा। सभी अपनी जिम्मेदारी समझें और स्कूलों का मान पास लाने के लिए कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed