फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Labourer Caught in Flood in UJJ river

Kathua News: चार घंटे दरिया में फंसे रहे श्रमिक, अटकी रही सांसें

विज्ञापन
Labourer Caught in Flood in UJJ river
मोहसिन निवासी सहारनपुर उज्ज दरिया में आई बाढ़ की जानकारी देते हुए। संवाद
- बाढ़ में बचाए गए श्रमिक बोले, एक पल तो लगा कि शायद यहीं तक था जिंदगी का सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अपने रौद्र रूप के लिए जाना जाने वाला उज्ज दरिया 11 जिंदगियों को मौत के काफी करीब से दर्शन करवा गया। दरिया के बीच चार घंटे तक 10 मजदूर और एक सिक्योरिटी गार्ड फंसे रहे। डर उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रहा था। जलस्तर और बढ़ने के साथ ही उनके बचने की संभावना नहीं थी। लेकिन जान बचने पर वे खुद को खुशकिस्मत मान रहे हैं।

आभास नहीं था कि बाढ़ में घिर जाऊंगा
दरिया में देर रात फंसे मोहसिन ने बताया कि वो मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है। दो साल से कठुआ में काम कर रहा है और पुल पर सरिया बांधने का काम करता है। मौसम खराब था बारिश हो रही थी, लेकिन इतनी बारिश होगी कि उनकी जान पर बन आएगी यह उन्हें आभास नहीं था। मोहसिन ने बताया कि घने अंधेरे के बीच उन्हें पता भी नहीं चला कब वो दरिया में आई बाढ़ में घिर गए।
विज्ञापन

प्रार्थना करते रहे कि जलस्तर न बढ़े
शानू मलिक ने बताया कि वो भी सहारनपुर से यहां काम करने आए हैं। एक पल तो ऐसा लगा कि अब परिवार से दोबारा नहीं मिल पाएंगे। शायद जिंदगी का सफर यहीं तक था। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने बताया कि बारिश हो रही थी और दरिया का पानी बढ़ने का किसी को अंदाजा तक नहीं हुआ। बचाने के लिए आया सिक्योरिटी गार्ड भी खुद फंसकर रह गया। मदद पहुंचने के बाद आस थी कि बचा लिए जाएंगे लेकिन यह प्रार्थना भी कर रहे थे कि दरिया का जलस्तर न बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed