फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kissan mela

किसान मेले में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
kissan mela
कठुआ। कृषि विभाग की ओर से किसान पखवाड़े के अंतर्गत बिलावर तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल मछेडी में एक दिवसीय केसीसी किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का उद्घाटन जिला उपायुक्त ओपी भगत ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर संदेश कुमार शर्मा व मुख्य कृषि अधिकारी अरुण गुप्ता भी मौजूद रहे। मेले के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए सभी विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आत्म निर्भर योजना के तहत जिले में शुरू किए गए किसान पखवाड़े के तहत आयोजित केसीसी किसान मेले में क्षेत्र के सरपंचों, पंचों व किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला उपायुक्त ने कहा कि किसानों को केसीसी योजना का लाभ देने के लिए ऐसे किसान मेलों का आयोजन के लिए कृषि विभाग का कदम सराहनीय है। इस मौके पर किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। कहा कि सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए केसीसी, पीएम किसान, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, जैविक खेती इत्यादि जैसी किसान कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त बिलावर, मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ, सरपंचों और विभिन्न अन्य लोगों ने भी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया। कार्यक्रम में बागवानी, सेरीकल्चर, भेड़पालन, फूलों की खेती, मत्स्य पालन, पशुपालन, राजस्व, बैंकों के अधिकारियों आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महानपुर मे किसान पखवाड़ा के तहत शिविर का आयोजन
महानपुर। कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला उपायुक्त कठुआ ओपी भगत के निर्देश और कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी अरुण गुप्ता, एसडीओ विकास कौशल, जिला कृषि अधिकारी संजीव राय के सहयोग से किसान पखवाड़े के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजस्व, कृषि, पशु पालन विभाग, भेड़ पालन, बागवानी विभाग के अधिकारियों और बैंक मैनेजर ने किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत महानपुर ए, बी, सी नौशेरा के किसान मौजूद रहे। कृषि विभाग ने सौ प्रतिशत केसीसी सुविधा किसानों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को आयोजित शिविर के दौरान कृषि विभाग के एईओ संजय बड्याल ने कहा कि उपरोक्त विभाग अपनी योजनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराएं और इसके लाभ के लिए उन्हें प्रेरणा दें, ताकि इलाके के अधिक से अधिक किसान अपनी आर्थिक तंगी दूर करने के लिए योजनाओं का लाभ ले सकें। इस मौके पर कृषि विभाग के नोडल अधिकारी कठुआ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मौके पर दस किसानों को ग्रामीण बैंक द्वारा लोन सुविधा उपलब्ध दिलाई गई और 200 किसानों का फार्म भरा कर बैंक में भेजा गया। इस मौके पर बीडीसी चेयरमैन राज सिंह, सरपंच सोहन लाल गुप्ता, शुकुल कुमार, सविता देवी, सुरजीत सिंह व कृषि विभाग के चमनलाल, गुरबख्श आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed