फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Khushi was first and Mohit was second in the poster making competition.

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशी प्रथम और मोहित द्वितीय रहे

विज्ञापन
Khushi was first and Mohit was second in the poster making competition.
कठुआ। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर राजकीय डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. राजकिरण शर्मा के संरक्षण में एनएसएस इकाई की ओर से आर्द्रभूमि का महत्व और उनकी सुरक्षा पर पच्चीस से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी दुनिया से अपील के संदेश वाले सुंदर पोस्टर तैयार किए।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने बताया कि हर साल 2 फरवरी को दुनिया भर में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया जाता था। यह दिन आर्द्रभूमि के महत्व और बहाली के माध्यम से उनकी सुरक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इस मौके पर निर्णायक मंडल में शामिल गणित विभाग के वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर डॉ. सुमित दुबे, डोगरी विभाग की सहायक प्रोफेसर आरती देवी और हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर ईशा वर्मा ने स्वयंसेवकों द्वारा बनाए गए पोस्टरों का निरीक्षण करने के उपरांत प्रतियोगिता में खुशी जसरोटिया, मोहित वर्मा और महक गुप्ता के पोस्टरों को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने नीतीश पंसोत्रा, शीतल देवी और अनामिका शर्मा के पोस्टर को सांत्वना पुरस्कार व अन्य स्वयंसेवकों को सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहित किया। प्रो. रितु कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रो. नेहा बंदराल ने सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों को भी अपनी सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed