फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Khajuria community's annual fair celebrated with great pomp in Dhamyal

Kathua News: धम्याल में धूमधाम से मनाई खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल

Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Khajuria community's annual fair celebrated with great pomp in Dhamyal
धम्याल में खजूरिया बिरादरी की मेल में लगे लंगर प्रसाद ग्रहण करता परिवार। - संवाद।
हीरानगर। हीरानगर के कंडी क्षेत्रीय गांव धम्याल में खजूरिया बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। माता चरागु के पवित्र स्थान पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेकर परिवार के कल्याण की कामना की। पवित्र स्थान पर सुबह से ही माता के दर्शनों के लिए लंबी कतार लग गई और शाम ढलने तक श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। माता के चरणों में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने यहां मंदिर समिति की ओर से लगाए गए विशाल लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। लंगर समिति के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच हजार से अधिक श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी जनक राज खजूरिया ने बताया कि हर साल इस पावन स्थल पर प्रदेश और दूसरे राज्यों से बिरादरी के लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। उनके लिए मंदिर समिति की ओर से हर व्यवस्था की जाती है। इस बार उपमंडल के प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा। सुरक्षा के अलावा प्रशासन की ओर से यहां बिजली, पानी और साफ सफाई की व्यवस्था की गई थी जिसके लिए समिति की ओर से प्रशासन का आभार व्यक्त करते हैं। इस विशेष कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर धार्मिक स्थल को जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले गांवों के लोगों की ओर से भी रास्ते में ठंडा पानी और भोजन की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed