{"_id":"1895619a1b0a19ef0406316b8e1e0384","slug":"kathua-won-district-wrestling-competion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जिला कुश्ती में कठुआ का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जिला कुश्ती में कठुआ का दबदबा
कठुआ/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई अंतर जिला कुश्ती प्रतियोगिता में कठुआ का दबदबा रहा। अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग के तमाम मुकाबले में कठुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया गया।
विज्ञापन
युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंडर 14 मुकाबलों में 32 किलोग्राम वजन में जम्मू के हर्षवर्धन सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह से 35 किलो भार में उधमपुर के पवन कुमार, 38 किलो भार में उधमपुर के रंजीत सिंह, 41 किलो भार में रियासी के कुलदीप कुमार, 45 किलो भार में गुलजीत सिंह, 50 किलो भार में कठुआ के भाग हुसैन, 55 में विजेंदर शर्मा, 60 किलो भार में कठुआ के अक्षित चावला ने बाजी मारी।
विज्ञापन
अंडर 17 आयु वर्ग के 42 किलो भार में रियासी के मदन सिंह, 46 किलो भार में कठुआ के लियाकत अली, 50 किलो भार में कठुआ के मोहम्मद गुल्ला, 54 किलो भार में रियासी के दीपक जसरोटिया, 58 किलो भार में रियासी के सुरजीत सिंह, 63 किलो भार में कठुआ के बाबू दीन, 69 किलो भार में कठुआ के भाग हुसैन, 76 किलो भार में जम्मू के सन्नी सिंह, 96 किलो भार में ज्योतिर आदित्य ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर 19 आयु वर्ग के 42 किलो भार में कठुआ के रहमत अली, 46 किलो भार में कठुआ के मोहम्मद अली, 50 किलो भार में कठुआ के भाग हुसैन, 55 किलो भार में रियासी के चैन सिंह, 60 किलो भार में रियासी के सुभाष सिंह, 66 किलो भार में जम्मू के कुलदीप सिंह विजयी रहे।
74 किलो भार में सांबा के रियाज हुसैन, 84 किलो भार में जम्मू के सुरिंदर सिंह ने मुकाबले जीते। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार ने किया। इस अवसर पर जोनल फिजिकल एजूकेशन अफसरों सहित मैच ऑफिशयल मंडल के सदस्य भी मौजूद थे।