{"_id":"617182927621d64e1f4d20d9","slug":"kathua-s-team-won-in-cricket-competition-kathua-news-jmu2462529109","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता में कठुआ की टीम की जीत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता में कठुआ की टीम की जीत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शुरू की गई अंतर जोन जिला स्तरीय अंडर-17 बॉयज क्रिकेट प्रतियोगिता वीरवार दूसरे दिन भी विभिन्न जोन की टीमों के दरमियान मैच खेले गए। पहला मैच जोन कठुआ और जोन बनी की टीम के बीच खेला गया। कठुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवर खेलकर 7 विकेट के नुकसान पर 78 रन का लक्ष्य स्थापित किया। बनी की टीम 58 रनों पर ही ढेर हो गई।
दूसरा मैच मल्हार और लखनपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद मल्हार की टीम ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। लखनपुर की टीम ने 10 ओवर में 116 रन का लक्ष्य निर्धारित किया।
मल्हार की टीम 10 ओवर में मात्र 59 रन ही बना पाई और लखनपुर की टीम ने 57 रनों से यह मैच जीत लिया। तीसरा मैच जोन मढीन और जोन कठुआ के बीच खेला गया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मढीन की टीम ने 10 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। 10 विकटों से कठुआ ने यह मैच जीत लिया। इस प्रतियोगिता के समापन के बाद विभाग की ओर से 23 अक्तूबर से हॉकी प्रतियोगिता शुरू कराई जाएगी।