फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, women empowerment

Kathua News: घरेलू हिंसा की बढ़ती परछाई, महिलाएं दर्द लेकर पहुंच रही थाने और सेंटर

Wed, 24 Dec 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 24 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
kathua news, women empowerment
तकरीबन 900 मामले पहुंचे जिनमें मारपीट, उत्पीड़न और घरेलू विवाद प्रमुख
विज्ञापन

कठुआ। कानूनों के प्रति जागरूकता की कमी, आर्थिक संकट और नशे की लत जैसी सामाजिक चुनौतियां कठुआ की महिलाओं के जीवन को गहराई से प्रभावित कर रही हैं। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं अब अपने दर्द को छुपाने के बजाय पुलिस और समाज कल्याण विभाग के दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं।

महिला थाना कठुआ में इस वर्ष तकरीबन 900 मामले पहुंचे हैं जिनमें मारपीट, उत्पीड़न और घरेलू विवाद प्रमुख हैं। इनमें से कई मामलों को सुलझाने के लिए सखी वन स्टॉप सेंटर को भेजा गया। वहीं सखी वन स्टॉप सेंटर में मदद मांगने वाली महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022-23 में 82, 2023-24 में 99, 2024-25 में 151 और वर्तमान 2025-26 में अब तक 132 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए आवाज उठाने लगी हैं लेकिन साथ ही यह भी कि समाज में हिंसा की परछाई गहराती जा रही है।
विज्ञापन

दोनों संस्थानों में काउंसिलिंग के जरिए विवादों का निपटारा किया जा रहा है और लगभग 90 प्रतिशत मामलों में समाधान भी हुआ है। फिर भी, हर साल बढ़ते आंकड़े समाज के लिए चिंता का विषय हैं। महिला थाना प्रभारी अनुराधा चौधरी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता परिवार को संगठित करना होती है। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में आर्थिक समस्या या पति की नशे की आदत के कारण महिलाएं हिंसा का शिकार होती हैं। कई मामलों में पति की ओर से खर्च न देना या मारपीट करना प्रमुख कारण रहा है। कठुआ का सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए संकट की घड़ी में एक सुरक्षित आश्रय स्थल बन चुका है। यहां उन्हें चिकित्सा, कानूनी, पुलिस और परामर्श सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलती हैं। मानसिक एवं भावनात्मक परामर्श से महिलाएं आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक व अन्य कई तरह की सुविधा सखी वन स्टॉप सेंटर, कठुआ से दी जा रही हैं। इसके लिए केंद्र समय-समय पर कॉलेजों और समुदायों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता है। यहां महिलाओं को कानूनी अधिकारों और घरेलू हिंसा कानूनों की जानकारी दी जाती है। इन प्रयासों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें भरोसा मिला है कि वे अकेली नहीं हैं।

अंजिशा, केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed