फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, traffic jam news

Kathua News: त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर लगा जाम

Wed, 08 Oct 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 08 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
kathua news, traffic jam news
कठुआ शहर के शहीदी चौक पर शाम के समय लग रहा जामसंवाद
शहीदी चौक, मुखर्जी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, कोर्ट रोड और जराई चौक पर फंसे वाहन
विज्ञापन

कठुआ। त्योहारी सीजन में कठुआ शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या में अचानक वृद्धि ने यातायात व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। शहीदी चौक, मुखर्जी चौक, कैप्टन सुनील चौधरी चौक, पुराना गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, कोर्ट रोड और जराई चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर शाम के समय लगने वाला लंबा जाम वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

लोगों का कहना है कि इन व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। कई बार लोगों को आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक शुभम कुमार ने बताया कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहन जाम का मुख्य कारण हैं लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे वाहन अक्सर प्रभावशाली लोगों के होते हैं जिससे प्रशासन की निष्क्रियता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन


राजेश कुमार ने चिंता जताई कि मुखर्जी चौक से शहीदी चौक, गुज्जर हॉस्टल चौक और जराई चौक तक लगने वाला जाम आवश्यक सेवाओं को भी प्रभावित कर सकता है। इस क्षेत्र में फायर स्टेशन, पुलिस थाना और महात्मा गांधी अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं जहां समय पर पहुंचना बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या के समाधान के लिए कठुआ नगर परिषद ने करोड़ों की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया है जिसका उद्घाटन भी हो चुका है। मगर टेंडर प्रक्रिया लंबित होने के कारण आम नागरिकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि जब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होती तब तक पार्किंग को सार्वजनिक उपयोग के लिए खोला जाना चाहिए था, जिससे अवैध पार्किंग पर रोक लगती और जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती थी।


डीटीआई राकेश शर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य और हालिया बारिश के कारण हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस के संसाधन अधिक केंद्रित रहे हैं। अब शहर में भी जाम की स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार का दौरा कर ट्रैफिक संचालन में आ रही बाधाओं को चिह्नित किया जाएगा और समाधान के उपाय किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन व्यस्त सड़कों पर पार्क न करें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed