फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, police martyrs

Kathua News: शिवा क्रिकेट अकादमी और केकेआर मढ़ीन ने जीते मुकाबले

Sat, 27 Dec 2025 12:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 27 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
kathua news, police martyrs
पुलिस माटिर्यस टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता संवाद
14वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप जारी
विज्ञापन

कठुआ। जिला स्टेडियम कठुआ में 14वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन जारी है। यहां होने वाले चौके-छक्कों की बरसात का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। चैंपियनशिप के पांचवें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मैच शिवा क्रिकेट अकादमी लुधियाना ने और दूसरा मैच केकेआर मढ़ीन की टीम ने जीता।



शुक्रवार को सुबह के सत्र में पहला मैच शिवा क्रिकेट अकादमी लुधियाना और स्टेडियम इलेवन कठुआ के बीच खेला गया। स्टेडियम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शिवा क्रिकेट अकादमी लुधियाना की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। टीम के लिए गौरव ने 36 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के की मदद से 38 रन और शुभम अरोड़ा ने 29 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 33 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन कठुआ की टीम ने शुरुआत में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन आखिरी के चार ओवरों में दबाव में आ गई। शेष गेदों और रन संख्या का अंतर बढ़ गया। एक समय मात्र 4 विकेट के नुकसान पर खेल रहे टीम के बल्लेबाज 17वें ओवर के आते ही दबाव में आ गए। अपने चार विकेट तीन ओवरों में गंवाकर लक्ष्य से दो रन पीछे रह गए। इस दौरान पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी। इसमें आयुष ने 24 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाकर 49 रन और पुनीत ने 33 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 40 रन बनाए। इस मैच में शिवा क्रिकेट अकादमी लुधियाना के गेंदबाज दिपिन चितकारा ने 4 ओवरों में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन




दूसरा मैच केकेआर मढ़ीन और चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केकेआर मढ़ीन ने पहले बल्लेबाजी करने उतरे टीम के खिलाड़ियों ने शुरू ही आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके कारण 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सुमित ने 30 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन जोड़े, जबकि सागर ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्का लगाकर 51 रन बनाए। जवाब में चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। जिसमें सामर ने 35 गेंदों पर 66 रन और अभिनव पुरी ने 40 गेंदों पर 52 रन बनाए। इस तरह केकेआर मढ़ीन ने चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ को 3 रन से हराकर जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए सागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 51 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी 1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed