फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का कठुआ दौरा आज

Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 18 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नौ साल को बेमिसाल बताते हुए आज कठुआ के बरनोटी में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के साथ साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी इस रैली का हिस्सा बनेंगे। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी ने आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया भी मौजूद रहे। युद्धवीर ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में खास तौर पर जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व विकास हुआ है। बेहतर विकास और जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के लिए इसे अनुछेद 370 से मुक्त करवाया गया है। कहा कि पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में जम्मू-कश्मीर के विकास, शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए सभी बाधाओं को दूर कर दिया है। राजीव जसरोटिया ने पिछले नौ वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन ने कठुआ जिले के लोगों से बड़ी संख्या में भाजपा और मोदी सरकार के लिए अपना समर्थन दिखाने के लिए रैली में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed