फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: पेट भरने के लिए खरीदें राशन या चुकाएं बिजली के बिल

Sun, 18 Jun 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 18 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
kathua news
शहर से सटे नडोली गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन, कहा- कमाई बढ़ी नहीं और बढ़ गए बिजली के बिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे नडोली गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की ओर से भेजे गए हजारों रुपये के बिलों का भुगतान करने में असमर्थता जताई है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि गरीब लोगों की कमाई बढ़ी नहीं और बिजली के बिल बढ़ गए। महंगाई के चलते कमाई का पूरा पैसा राशन खरीदने में खर्च हो जाता है। ऐसे में बिजली के बिल कैसे चुकाएं। लोगों ने बिजली के बिल माफ करने की मांग की है।


प्रदर्शनकारियों में शामिल विमला देवी ने कहा कि पहले डेढ़ या दो सौ रुपये का बिजली बिल आता था। अब लगभग 15 सौ रुपये बिजली का बिल आ रहा है। जबकि पहले भी सिर्फ एक पंखा और एक बल्ब जलाते थे और आज भी एक पंखा और बल्ब जलाते हैं। गांव के ज्यादातर परिवार मजदूरी के पेशे से अपने परिवार कर भरण-पोषण करते है। एक दिन में मात्र चार सौ रुपया दिहाड़ी कमाने वाले परिवार के सामने सबसे पहले घर के राशन व अन्य खर्च को पूरा कर पाना भी संभव नही हो पा रहा है। ऐसे परिवार विभाग की ओर से भेजे जाने वाले हजारों रुपये के बिलों का किस प्रकार भुगतान कर पाएंगे। एक अन्य प्रदर्शनकारी नरेश कुमार ने कहा कि देश में आई कोरोना की महामारी के बाद से समाज के हर वर्ग की आय में कमी आई है। ऐसे में मजदूर परिवारों की दशा भी खराब हुई है। ऐसे में बिजली के बिल भरना मुश्किल हो गया। उन्होंने सरकार से गरीब परिवारों के बिलों को माफ किए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता एसके भंडारी ने दिल्ली और पंजाब सरकार द्वारा बिजली के किराए में दी जा रही छूट का हवाला देते हुए कहा कि अगर वहां गरीबों को राहत दी जा सकती है तो जम्मू कश्मीर में क्यों ऐसा नहीं किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि वार्ड 16, 13, मरोली गांव, जगतपुर और मटांडी गांव में भी लोग बढ़कर आ रहे बिजली के बिल से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार जल्द गरीबों के लिए किसी राहत की घोषणा करे अन्यथा लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। प्रदर्शन में मदन लाल, प्रेम नाथ, बलबीर चंद, बिशन दास, काकू राम, अंचल दास, सागर चंद, मीना देवी, सोमा देवी, संतोष देवी, रेखा देवी, शोभा देवी, नीलम देवी, शकुंतला देवी सहित कई अन्य भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed