फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news

Kathua News: जिले में जोरशोर से शुरू हुआ धान की रोपाई का काम

Sun, 18 Jun 2023 12:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 18 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। वर्ष 2020 से लगातार धान उत्पादन में अव्वल रहे संभाग के कठुआ जिले में इन दिनों धान की रोपाई का काम जोरशोर से जारी है। धान की रोपाई के इस काम को पूरा करने के लिए नहरी पानी से सिंचित इलाकों सहित पंप सेटाें से सिंचित इलाकों में भी रोपाई का काम तेजी पर है। इस कारण गेहूं की कटाई के बाद वीरान दिखने वाले खेतों में एक बार फिर रौनक दिखने लगी है।

शहर से सटे चंगे दा बाग, भागथली, कौड़ियां गंडयाल, चन्नग्रा, खोल्याल, जखबड़ और नगरी से सटे इलाकों में इन दिनों रोपाई के काम तेजी से जारी है। जहां किसान सुबह से लेकर देर शाम तक रोपाई के काम को अंजाम दे रहे है। किसानों का मानना है कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार 30 जून तक मानसून की बारिश होनी है। इससे पहले रोपाई के काम को हर हाल में पूरा करना है। हालांकि रोपाई के इस काम को पूरा करने में मजदूरों की कमी किसानों के सामने बड़ी समस्या बन सामने आ रही है। लेकिन इससे निपटने के लिए कुछ किसान स्वयं ही परिवार के साथ धान की रोपाई में जुटे देखे जा सकते है। इस बारे में किसान सुधाकर अंदोत्रा की माने तो जिला में करीब 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती की जाती है। इससे करीब 50 हजार किसान जुड़े है। पिछले कुछ वर्षों में इन किसानों ने कड़ी मेहनत कर धान के उत्पादन को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि तीन सालों से न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार हो रही बढ़ाेतरी से किसानों का रुझान धान की खेती की तरफ बढ़ा है। क्योंकि सरकारी खरीद केंद्रों में मिलने वाले रेट के कारण अब निजी डीलर भी धान की अच्छी कीमत अदा कर रहे है। वहीं, किसान पवन कुमार का कहना है कि जिले की जलवायु धान की खेती के लिए मुफीद है लेकिन अभी भी कुछ स्थानों पर नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इसका कारण नहरों और कूलों की दशा है। अगर इसमें सुधार करने के साथ फसल बीमा की प्रक्रिया में सुधार किया जाए तो और भी किसान इस तरफ आकर्षित होंगे। इससे उत्पादन का बढ़ना तय है।
विज्ञापन

............................


जिले में धान का उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उत्पादन की और ज्यादा संभावना को देखते हुए किसानों को होलेस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत उन्नत बीच उपलब्ध कराए गए हैं। इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ फसल की गुणवत्ता में और सुधार होगा। इसके अलावा विभाग किसान के उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहा है। किसानों को फसल के उपचार की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव राय गुप्ता, जिला मुख्य कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed