{"_id":"627982f018d3a15842570583","slug":"kathua-news-amar-nath-yatra-kathua-news-jmu259476583","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर में ठहरेंगे अमरनाथ यात्री, खाने से लेकर स्वास्थ्य व शौचालय की होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर में ठहरेंगे अमरनाथ यात्री, खाने से लेकर स्वास्थ्य व शौचालय की होगी सुविधा
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में यात्रियों को ठहराने व खाने-पीने से लेकर स्वास्थ्य और शौचालय सुविधा दी जाएगी। सड़कों की भी मरम्मत करवाई जाएगी। सोमवार को नवनियुक्त डीसी राहुल पांडेय ने लखनपुर पहुंचकर अमरनाथ यात्रियों के ठहरने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्रा से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। संबंधित विभाग को सड़कों की मरम्मत के लिए कहा।
श्री अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू होने जा रही है और जिला कठुआ में भी इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले में पांच हजार के आसपास श्रद्धालुओं को ठहराने की व्यवस्था की जा रही है।
सोमवार दोपहर को लखनपुर में पहुंचे डीसी ने श्रद्धालुओं को दी जाने वाली पीने के पानी, स्वास्थ्य और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने यहां छह शौचालयों के लिए चिह्नित जगह का भी निरीक्षण किया। साथ ही लखनपुर में सड़कों की मरम्मत के अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं के उचित इंतजाम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद नवनियुक्त डीसी ने जिला विकास परिषद के सदस्यों से भी लखनपुर में मुलाकात की। डीडीसी सदस्यों ने उनको अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि बीते वर्ष प्रशासन के सहयोग से विकास को रफ्तार मिली है, उम्मीद है कि ऐसा ही सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। डीसी ने आश्वस्त किया कि पंचायतीराज व्यवस्था को साथ लेकर जिले में विकास की रफ्तार बढ़ाई जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधियों का भी अहम योगदान है।