{"_id":"6954333aeb2b6686e2074e5e","slug":"kathua-news-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-127780-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कारों की आपस में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कारों की आपस में भिड़ंत
Wed, 31 Dec 2025 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन कारों की आपस में भिडंत हो गई। हटली मोड़ क्षेत्र में हुई इस घटना में हालांकि कोई घायल नही हुआ है। लेकिन तीनों कारों के बीच हुई भिडंत से सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार को कठुआ से लखनपुर की ओर जाने वाली टयूब पर वाहनों के टकराने के बाद हुई तेज आवाज के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इस दौरान वहां एक स्कार्पियो कार नंबर जेके08एम-6036, स्विफ्ट कार नंबर पीबी35एएम-7883 और आई-20 कार नंबर जेके08जी-7745 आपस में टकराकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे कुछ समय के लिए वहां आवागमन भी प्रभावित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नही हुआ था। जिसके बाद आवाज सुन कर बचाव के लिए आए लोगों ने राहत की सांस ली।
इस बारे में हटली पुलिस चौकी के प्रभारी शुभम महाजन ने बताया कि घटना में कोई घायल नही हुआ था और वाहनों को होने वाले नुकसान पर वाहनों के मालिकाें के बीच आसपी समझौता हो गया था। जिसके कारण कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।