{"_id":"6150c3ba8ebc3e0b4b4c9426","slug":"kathua-municipal-chairman-kathua-news-jmu2444994173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फ्लोर टेस्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का फ्लोर टेस्ट आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नगर परिषद कठुआ में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर फ्लोर टेस्ट सोमवार को सुबह 11 बजे होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन की ओर से मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं, पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
21 पार्षदों वाली नगर परिषद कठुआ में वर्तमान में नरेश शर्मा बतौर अध्यक्ष और रेेेखा कुमारी बतौर उपाध्यक्ष पद संभाले हुए हैं। 12 जुलाई को 12 पार्षदों की ओर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिनमें भाजपा पार्षद भी शामिल हैं।
नगर परिषद में फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष बैठक में कम से कम 11 पार्षदों की उपस्थिति जरूरी है। उधर, अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही नरेश शर्मा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि फिलहाल वह अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं। फ्लोर टेस्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि किसमें कितना दम है?
विज्ञापन
नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप अबरोल ने भी साफ किया है विशेष बैठक के लिए सुबह 11 बजे का समय निधार्रित किया गया है। फ्लोर टेस्ट होने पर फैसला सुरक्षित रखा जाएगा, जिसे सार्वजनिक करने के लिए 1 अक्टूबर को हाई कोर्ट की ओर से मिलने वाले निर्देश का इंतजार किया जाएगा।