{"_id":"63d7b5e46d7c5114bb7c592d","slug":"kathua-major-road-accident-school-students-hit-by-car-one-dead-nine-injured-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua Accident: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, कार की चपेट में आए स्कूली बच्चे, एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua Accident: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, कार की चपेट में आए स्कूली बच्चे, एक की मौत, 10 घायल
Mon, 30 Jan 2023 09:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:15 PM IST
सार
कठुआ में स्कूल के बाहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई और 10 अन्य विद्यार्थी घायल हो गए हैं। जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य ने बताया कि हादसे में 11 घायल विद्यार्थी जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में भर्ती करवाए गए। इनमें से एक छात्रा ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 11 विद्यार्थियों को रौंद डाला। मौके पर ही एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हैं। उनमें से कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है। एक का इलाज वर्तमान में डीएमसी लुधियाना तो वहीं अन्य का इलाज पंजाब के निजी अस्पतालों में चल रहा है। एक घायल छात्र का जीएमसी कठुआ में ऑपरेशन किया गया है। डॉक्टर के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर एक बजे के लगभग बरवाल मोड़ से सटे डीएस हेरिटेज स्कालर्स स्कूल के सामने हुआ। यहां हाईवे को पार कर स्कूली विद्यार्थी घर जाने के लिए वाहन आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पंजाब की ओर से आ रही कार से अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ने 11 विद्यार्थियों को रौंद डाला। हादसे के बाद यहां वहां घायल विद्यार्थी बिखरे पड़े थे। वहीं कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
आनन फानन में हाईवे से गुजर रहे वाहनों को रोककर घायलों को जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। इस बीच स्कूल वाहन और पुलिस की मदद से भी घायल अस्पताल पहुंचाए गए। वहां डॉक्टर ने एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया, जबकि देखते ही देखते दो अन्य की हालत भी बिगड़ने लगी। इन्हें जीएमसी कठुआ रेफर किया गया लेकिन परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए पंजाब के अस्पताल ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जीएमसी कठुआ के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि हादसे में 11 घायल विद्यार्थी जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल में भर्ती करवाए गए। इनमें से एक छात्रा ने अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ दिया था। अन्य घायलों में से एक को हेड इन्जरी और एक के गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि अन्य घायलों में से एक को पेट और एक को छाती में गंभीर चोट आई थी। दोनों के परिजन ने उन्हें उपचार के लिए पंजाब ले गए हैं। वहीं एक अन्य लिवर इन्जरी के साथ अस्पताल आए घायल का कठुआ जीएमसी में ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को टांग और बाजुओं में फ्रेक्चर हुआ है। मृतक छात्रा की पहचान भूमिका हंस पुत्री अशोक कुमार निवासी निहालपुर पल्ली मोड़ के रूप में हुई है।