फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

जेसीबी चालक को रुपयों का हार पहना कर ग्रामीणों ने किया स्वागत

विज्ञापन
kathua
पहली बार गांव में सड़क पहुंचने पर जेसीबी चालक को रुपयों का हार पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। दशकोें से दियौता गांव के लोग सड़क न होने से परेशानी झेल रहे थे। बारिश के दिनों में उन्हें गांव पहुंचने में मुसीबतों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में पहली बार गांव में सड़क बनने से ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क बनाने पहुंचे जेसीबी चालक का रुपयों की माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मिठाई बांटकर सड़क बनने की खुशी मनाई।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के कई प्रतिनिधियों और लोगों ने मुंह मीठा करवा कर एक दूसरे को बधाइयां दी। जेसीबी चालक को फूल मालाएं सहित रुपयों का हार पहनाया। इस अवसर पर मौजूद समाजसेवी हंसराज मजडैयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत त्रिमबली से दियौता गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पहली बार उनके गांव में सड़क पहुंची है, जिससे लोगों में खुशी की लहर है। बताया कि दूरदराज के पहाड़ी इलाकों के लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करके निचले इलाकों की तरफ जाना पड़ता था। अब सड़क के भूमि कटाव का काम पूरा हो गया है। इससे इलाके के हजारों लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पंच दीप कुमार, करतार चंद, सतपाल, गुलजार अहमद, तारिक हुसैन, राजकुमार, बोधराज, मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed