{"_id":"636ea3848a762a66881624ad","slug":"kathua-kathua-news-jmu2720815112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागी महिलाओं को दिया गया प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागी महिलाओं को दिया गया प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सहकारी शिक्षा केंद्र और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की पहल पर पंचायत नगरोटा में जारी तीन दिवसीय सहकारी नेतृत्व शिविर सम्पन्न हो गया है। जम्मू वुमेन क्रेडिट को-ऑपरेटिव लिमिटड की चेयरपर्सन संजीता डोगरा और मुख्य सलाहकार कैलाश वर्मा के निर्देशन में आयोजित समापन कार्यक्रम के दौरान खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के जिला मुख्य अधिकारी संदीप कोतवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति रहे। उन्होंने शिविर में हिस्सा लेने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अंकुश शर्मा, हैंडलूम अधिकारी दर्शन शर्मा, रेनू बाला ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को अपने-अपने विषयों पर उन्हें जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि आप कोई भी उद्योग शुरू करने के लिए बोर्ड से कम प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण ले सकती हैं, जोकि 50 हजार से लेकर 50 लाख राशि तक उपलब्ध होता है। उपदेश अन्दोत्रा ने बताया कि जम्मू वुमेन क्रेडिट को-ऑपरेटिव लिमिटेड का यह चौथा प्रशिक्षण शिविर शिविर है, जो कि बहुत ही सफल रहा है। इसके लिए आयोजक एवं प्रबंधक कमेटी के साथ इस शिविर को सफल बनाने के लिए शाखा प्रभारी नीरू सम्ब्याल व उनकी टीम सदस्य ज्योति देवी रजनी वाला, मंजू वर्मा, पूजा रानी, नीरू वाला, जीवन ज्योति का पूरा सहयोग रहा।