{"_id":"632b64ff2b05de76c744d76b","slug":"kathua-kathua-news-jmu2685246192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति के बारे में विद्यार्थियों को दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर-1 के छात्रों के ओरिएंटेशन व इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। समारोह में एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और कॉलेज के संकाय सदस्यों के साथ 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश सिंह जसरोटिया ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन ने कहा कि सभी नव प्रवेशित छात्रों के लिए यह यादगार पल होगा, क्योंकि वह नई शिक्षा नीति-2020 में प्रवेश पाने वाले पहले बैच होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रो. राकेश सिंह ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति की बारे में कई जानकारियां दी।
वहीं इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने कहा कि एनएसएस छात्रों को नेतृत्व गुणों को विकसित करने के लिए मंच प्रदान करता है। उन्होंने नव प्रवेशित छात्रों को एनएसएस में शामिल होने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने पर जोर दिया। जबकि डॉ. जोगबिंदर सिंह सूदन ने कहा कि खेल हमारे दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए क्योंकि यह कैरियर के अवसर प्रदान करने के अलावा छात्रों के एकाग्रता स्तर को भी बढ़ाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने नव प्रवेशित छात्रों को प्रदेश के प्रमुख संस्थानों में से एक में प्रवेश पाने के लिए उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ. पूनम कुमारी, प्रो. ईशा वर्मा, डॉ सुरेश शर्मा, डॉ कमलदीप सिंह, डॉ श्वेता स्वरूप और वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो सीमा मलपोत्रा, प्रो रितु भगत, डॉ रचना, डॉ अनुपमा अरोड़ा भी मौजूद रहे।