फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

सेवा पखवाड़ा के तहत बूस्टर डोज लगाई गई

विज्ञापन
kathua
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के साथ शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रमों के आयोजन का क्रम जारी है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर के वार्ड 10 स्थित आयुष विभाग के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में वैक्सीनेशन और इम्यूनिटी बूस्टिंग कैंप लगवाया गया। इसमें आने वाले लोगों को डॉ. रेखा शर्मा ने उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाएं दी और कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा के कार्यों का बीड़ा उठाया गया है। इसी के तहत इस कैंप का स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा के कार्यकर्ता अपनी सेवाएं देकर ऐसे लोगों को बूस्टर डोज लगवाने में मदद कर रहे हैं, जो कि किन्हीं कारणों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए टीकाकरण केंद्र तक नहीं पहुंच पाते है। इस मौके पर ओडी अत्री, विद्या सागर शर्मा, कुलबीर सिंह बिट्टू, रजनी शर्मा, करण सिंह जम्वाल, गुरू प्रसाद खजूरिया आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed