फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Kathua is on high alert , the blockade of highways and roads

हाई अलर्ट पर रहा कठुआ, हाईवे और मार्गो की रही नाकेबंदी

Fri, 28 Nov 2014 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 28 Nov 2014 02:21 AM IST
विज्ञापन
Kathua is on high alert , the blockade of highways and roads

अरनिया में आतंकी घुसपैठ की खबर मिलते ही कठुआ जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। आनन-फानन सुरक्षा तंत्र को सामान्य से अधिक मुस्तैद रहने के निर्देश जारी हो गए।

विज्ञापन


जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर जगह जगह नाकेबंदी कर दी गई तो भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्त बढ़ा दी गई।

इस दौरान वाहनों की कई जगह जांच की गई। जानकारी के अनुसार सुबह अरनिया में घुसपैठ और फिर आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ की खबर से कठुआ जिले के सुरक्षा नाकों को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर लोंडी मोड़ तक हाईवे की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाने लगी। लोंडी मोड़ सहित हाईवे पर बनाए गए अन्य नाकों पर तैनात सुरक्षा बलों ने अचानक वाहनों को रोक कर जांच करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पहले से गठित क्विक रिएक्षन टीमों को हरकत में लाया गया। वहीं हाईवे से अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भीतर से गुजरने वाले दरियाई नालों पर निगरानी बढ़ा दी गई।

कठुआ जिले में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ के सुरक्षा प्रतिष्ठानों में गुरुवार को एहतियात के तौर पर जारी निर्देश लगातार भेजे जाते रहे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा के इंतजाम बेहद कड़े किए गए हैं लेकिन घुसपैठ की ताजा घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।


उल्लेखनीय है कि भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से कई दफा घुसपैठ हो चुकी है। खुफिया तंत्र समय समय पर आतंकी घुसपैठ की संभावना के इनपुट जारी करता है। हीरानगर सब डिवीजन में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा को घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed