{"_id":"65380f2e603b06326f073764","slug":"kathua-health-dengue-new-case-kathua-news-c-201-1-knt1007-3874-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को काट रहा मच्छर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था को काट रहा मच्छर
Wed, 25 Oct 2023 12:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सात नए मामले मिले, फॉगिंग और दवा छिड़काव के बीच 399 पहुंचा आंकड़ा
विभागीय टीमों में कई जगह चलाया अभियान, किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के बावजूद जिले में डेंगू के मामलों पर कोई अंकुश नहीं लग पाया है। जून से शुरू हुए डेंगू के प्रकोप में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है। मंगलवार को भी 7 लोगों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे जिले डेंगू पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 399 हो चुका है। विजयदशमी पर छुट्टी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार डेंगू के मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा दवा का स्प्रे करने में जुटी रहीं।
जिले के चन्नग्रां, बेहड़ियां पत्तन रोड, पारलीवंड, मंडी पड्डियां, वार्ड 16, कालीबड़ी, सैदपुर और वार्ड 8 में विभाग की टीमों ने डोर-टू-डोर अभियान चलाते हुए गलियों, घरों व आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव करवाया गया। साथ ही लोगों को अपने घरों के आसपास किसी भी तरह का पानी जमा न होने देने की नसीहत दी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि मंगलवार को 7 लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव पाई गई। कुल मरीजों का आंकड़ा 399 हो गया, जिनमें से 300 लोग रिकवर हो चुके हैं और 98 का उपचार चल रहा है। बताया कि इस सीजन के दौरान डेंकू से एक मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक चिकनगुनिया के 12 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 2 रिकवर हो गए हैं। जबकि, 10 का उपचार चल रहा है।