{"_id":"6308a7c499716241d12c7e95","slug":"kathua-accident-on-railway-station-road-truck-hits-6-vehicles-5-persons-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua: रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रक की ब्रेक फेल, पांच घायल, छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua: रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रक की ब्रेक फेल, पांच घायल, छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त
Fri, 26 Aug 2022 04:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:30 PM IST
सार
कठुआ के रेलवे स्टेशन रोड पर ट्रक की ब्रेक फेल होने के चलते पांच लोग घायल हो गए हैं, जबकि ट्रक की चपेट में आने से छह गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Kathua Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कठुआ के रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक की ब्रेक फेल होने के चलते पांच लोग घायल हो गए हैं, जबकि ट्रक की चपेट में आने से छह गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कठुआ रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार को नेशनल हाईवे की ओर आ रहे एक ट्रक की ब्रेक फेल को हो गई। ट्रक लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए एक दीवार से टकरा कर रूका। बताया जा रहा है कि हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए और छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोग और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर जोरदार हंगामा किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग पर अक्सर भीड़ बनी रहती है और इसके दोनों ओर गाड़ियां, रेहड़ी-फड़ियां लगाई जाती हैं, जिससे हादसे होने का अंदेशा अक्सर बना रहता है। इससे पहले 2012-13 में भी इसी तरह ट्रक की ब्रेक फेल होने के चलते कई लोग उसकी चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सड़क मार्ग से अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाएगा, ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।