फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Janglot defeated Kalibari XI

Kathua News: जंगलोट ने कालीबड़ी इलेवन को हराया

Sun, 22 Jun 2025 05:55 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 22 Jun 2025 05:55 PM IST
विज्ञापन
Janglot defeated Kalibari XI
जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव के मैदान में जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। लीग स्तर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बीती शनिवार रात को सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया। इसमें जंगलोट इलेवन ने कालीबड़ी इलेवन पर शानदार जीत दर्ज की।


जंगलोट इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर कालीबड़ी इलेवन को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। जंगलोट इलेवन टीम की शानदार गेंदबाजी के आगे कालीबड़ी टीम टिक नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गंवाने के बाद टीम निर्धारित 10 ओवर में सिर्फ 38 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई। 39 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जंगलोट इलेवन टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर चार ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसके बाद जंगलोट की टीम ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं, प्रतियोगिता में बारिश की बजह से रद्द मैचों को आने वाले दिनों में करवाए जाने की आयोजकों की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed