फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jammu Kashmir: South Korean made balloon and gadget found in remote area of Kathua bani

जम्मू कश्मीर: कठुआ के दूरदराज क्षेत्र में मिला दक्षिण कोरिया निर्मित गुब्बारा और गैजेट, पुलिस कर रही जांच

Tue, 26 Sep 2023 11:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 11:17 AM IST
सार

कठुआ के बनी के दूरदराज क्षेत्र बनी में विदेशी गुब्बारा और गैजेट मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों चीजों को कब्जे में लिया। गुब्बारा और गैजेट दक्षिण कोरिया निर्मित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: South Korean made balloon and gadget found in remote area of Kathua bani
kathua - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील बनी के दूरदराज क्षेत्र बनी में बीती रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कुछ लोगों ने विदेशी गुब्बारा और गैजेट देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों चीजों को कब्जे में लिया। गुब्बारा और गैजेट दक्षिण कोरिया निर्मित बताए जा रहे हैं। इन्हें अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की आधी रात को बनी से करीब 14 किलोमीटर दूर पंचायत बारी के मैदान में एक फटा हुआ गुब्बारा मिला। उसके साथ ही तारों से बंधा एक गैजेट भी बरामद हुआ। जोकि, थर्माकोल कवर से लिपटा हुआ था। इसमें एक ट्रांसमीटर भी था। ट्रांसमीटर के पीछे वीथेक्स कंपनी लिमिटेड, रेडियोसोंडे, मेड इन कोरिया लिखा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर बनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इन्हें कब्जे में किया। बताया जा रहा है कि गैजेट पर अंग्रेजी में 'वेदर' भी लिखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह गैजेट मौसम के पूर्वानुमान का डाटा जुटाने से आसमान में छोड़ा गया होगा। हालांकि, इस की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed