फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

कोरोना जांच के लिए घंटों खड़े रखने पर यात्री भड़के, लखनपुर में तोड़फोड़

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ/लखनपुर। कोरोना जांच के लिए घंटों खड़े रहने की व्यवस्था से गुस्साए यात्रियों ने लखनपुर कॉरिडोर पर बनाए गए काउंटर मेें तोड़फोड़ कर दी। सुबह तीन बजे हंगामे के चलते कोरोना जांच को रोकना पड़ा। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की, जिसके बाद कोरोना जांच को छह घंटे बाद बहाल कर दिया गया। उपायुक्त कठुआ ने भी लखनपुर कॉरिडोर पहुंचकर निर्देश जारी किए। इस बीच चिकित्सा कर्मियों ने सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

लखनपुर में कोरोना टेस्ट को बाहर से आने वाले सभी यात्रियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि रोजाना हजारों यात्रियों को भीड़ के बीच टेस्ट में घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। शनिवार सुबह करीब तीन बजे कड़ाके की ठंड के बीच कुछ यात्रियों और चिकित्सा कर्मियों के बीच इसी देरी को लेकर तनातनी हो गई। यात्रियों ने हंगामे के बीच तोड़फोड़ कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट और केंद्र पर पथराव किया गया है। शीशे तोड़ने के साथ ही फर्नीचर को भी नुकसान हुआ है। उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए। हंगामे के चलते जांच केंद्र खाली हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। सुबह नौ बजे के लगभग पुलिस के आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा का आश्वासन देकर कोरोना टेस्टिंग बहाल करवाई।
विज्ञापन

---
भीड़ के आगे पुलिस भी हुई बेबस
सूत्रों ने बताया कि रात दो बजे हंगामा शुरू हुआ। इसे संभालने के लिए पुलिस कर्मी भी जुट गए लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि पुलिस भी बेबस नजर आई। गुस्साई भीड़ ने काउंटर के भीतर रखे फार्म हवा में उछाल दिए। फर्नीचर उलट पलट कर दिया। खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट हुई है। इसमें कुछ कर्मी घायल भी हुए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत न मिलने पर फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
...और बिना टेस्ट के दाखिल हो गए हजारों यात्री
लखनपुर कॉरिडोर में हंगामे के चलते टेस्ट की प्रक्रिया ठप होने के दौरान हजारों यात्री बिना कोरोना जांच के लिए दाखिल हो गए। सुबह तीन से नौ बजे तक टेस्ट प्रक्रिया ठप रही, जिसके बाद फिर से कोरोना जांच शुरू कर दी गई। पहली शिफ्ट में 931 टेस्ट किए गए जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया है। सड़क मार्ग से प्रदेश में दाखिल हुए लोगों में पांच अंतराष्ट्रीय यात्रा कर आए लोग भी शामिल थे जो सभी रैपिड जांच में निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed