{"_id":"608f04658ebc3ed1fe56b9af","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-jmu234592921","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे किसान
विज्ञापन
कठुआ। जैविक खेती की तरफ किसानों का रुझान बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जहां बाजार बुरी तरह से प्रभावित है, वहीं कठुआ के किसानों ने इसे अवसर की तरह लिया और जैविक खाद से तैयार सब्जियां लोगों को मुहैया करा अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
कठुआ शहर निवासी सोनू सिंह जिले के अन्य किसानों के लिए मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में एक कियारी से सब्जियों की जैविक खेती शुरू की थी। अच्छा रूझान मिलने पर उन्होंने इसे व्यवसाय के रूप में शुरू करने का मन बना लिया और बीते तीन वर्षों में ही जैविक खेती के गुर सीखते हुए आत्मनिर्भर भी बन गए हैं।
लॉकडाउन और कोरोना के बीच स्वास्थ्य को लेकर सजग हुए लोग भी सोनू सिंह के शहर से सटे खेत में लगी सब्जियों को हाथों हाथ ले रहे हैं। बाजार से बेहतर दाम के साथ-साथ सोनू सिंह लॉकडाउन में लोगों को सब्जियों की होम डिलीवरी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोनू सिंह ने बताया कि परंपरागत कृषि में आय नहीं होने के कारण उन्होंने सब्जी की खेती का मन बनाया और इसके लिए जैविक तरीके अपनाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लोकी, घिया, तौरी, करेले, फ्रेंच बींस, खीरा से लेकर भिंडी और प्याज की फसल तैयार है। जिसकी भारी मांग आ रही है। सोनू ने जैविक खेती के साथ साथ डेयरी के काम के साथ खाद को भी खुद तैयार करना शुरू कर दिया है। देसी गाय का पालन कर वे दूध के व्यवसाय में भी अच्छी कमाई कर रहे हैं।