{"_id":"608f04648ebc3e246b0d897a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-jmu234592862","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो की मौत, संक्रमण के 120 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो की मौत, संक्रमण के 120 नए मामले
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई है। जिले में अब तक 67 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मृतकों में एक सांबा निवासी जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन था। वहीं रामकोट के गलक के युवक ने बीमारी के बाद दम तोड़ दिया। कोविड प्रोटोकॉल के तहत दोनों का अंतिम संस्कार दिया गया है। उधर जिले में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए। इनमें से 117 मामले सामुदायिक संक्रमण के हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 47 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है तो वहीं सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 674 पहुंच गया है।
हालात भले ही उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से प्रशासन केे नियंत्रण में हों लेकिन बीमारी के तेजी से पैर पसारने से कोरोना की चपेट में आने वालों और गंभीर अवस्था में जाने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हालात यह हैं कि जीएमसी कठुआ में उपलब्ध कोविड मेडिकल फैसिलिटी लगभग फुल हो चुकी है। आईसीयू पिछले दो दिन से भर चुका है तो वहीं जीएमसी के कोविड अस्पताल में उपचाराधीन 23 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आईसीयू में दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं। जीएमसी में स्वास्थ्य सुविधा फुल होने पर नगरी परोल के कोविड अस्पताल को भी रविवार से सक्रिय कर दिया गया है।ं
संक्रमित युवक घर में क्वारंटीन था
रामकोट। गलक पंचायत के एक गांव में रविवार को 36 वर्ष युवक की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी धर्मेश कुमार ने बताया कि 8 दिन पहले जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में था। शनिवार दिन को उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और शाम 4 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव होने के बाद जब पता चला तो उसे घर में रहने को कहा गया था। तबियत बिगड़ने पर भी वह उपचार के लिए भर्ती नहीं हुआ। इलाज के अभाव में उसने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार को सभी घर के सदस्यों की जांच की जाएगी। वहीं रविवार को एसओपी के तहत संस्कार किया गया।