फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

खेतों में लगी आग, 25 कनाल गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
jammu kashmir news
हीरानगर। मढीन तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव हरदो मुट्ठी में खेतों में अचानक आग लगने से 25 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं और लोगों ने स्वयं मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर लोगों ने खेतों के एक किनारे से आग की लपटें निकलती देखीं। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के सभी लोग इकट्ठा होकर आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि 25 कनाल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

घटना में गांव के विशंबर, उत्तम सिंह, अशोक कुमार और सौदागर चंद के खेतों में लगी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इनका कहना था कि अगर समय पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचतीं तो बहुत सी फसल को जलने से बचाया जा सकता था। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed