{"_id":"66889844dbd19f1e8904e727","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-393-1-mwj1001-100293-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सरकारी स्कूल का नाम शहीद उदयमान सिंह के नाम पर रखा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सरकारी स्कूल का नाम शहीद उदयमान सिंह के नाम पर रखा जाए
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू जिले के मढ़ क्षेत्र के शामा चक गांव में बलिदानी उदयमान सिंह को श्रद्धांजलि अíपत की गई। 25वें बलिदान दिवस पर परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की और सरकारी स्कूल का नाम बलिदानी उदयमान सिंह के नाम पर रखने की मांग की। कार्यक्रम में बलिदानी उदय मान सिंह के पिता ओमकार सिंह और मां कांता देवी भी मौजूद रहे।
बता दें, बलिदानी उदयमान सिंह ने 5 जुलाई, 1999 को कारिगल के द्रास सेक्टर में टाइगर हिल पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। सेना की 18 ग्रेनेडियर के सैनिक उदयमान सिंह ने 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला था।उन्हें मरणोपरांत सेना पदक से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर डीडीसी वाइस चेयरमैन सूरज सिंह भाऊ ने कहा कि बलिदानियों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाना चाहिए। राष्ट्र कारिगल के वीर बलिदानियों का सदैव ऋणि रहेगा। उन्होंने कहा, हम स्वतंत्र रूप से रह रहे हैं क्योंकि हमारे जवान सीमाओं पर सतर्क हैं और देश के लिए सर्वोच्च कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण, कमांडिंग आफिसर 13 कुमाऊं के कर्नल आलोक मेहता, अर्बन फोरेस्टरी जम्मू के डीएफओ अश्विनी कुमार, टीम जम्मू के चेयरमैन जोरावर सिंह जम्वाल, राजन सिंह हैप्पी और विकास मन्हास सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।