{"_id":"6a31a7e4424abb8dff0625f2","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-289-1-sba1003-113099-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सुरक्षा और आपदा प्रबंधन उपायों का किया गया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सुरक्षा और आपदा प्रबंधन उपायों का किया गया अभ्यास
विज्ञापन
सांबा। चिंची देवी मंदिर में मॉक ड्रिल करते पुलिस के जवान
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए चिची माता मंदिर में मॉकड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। आगामी अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को सांबा के प्रसिद्ध चिची देवी मंदिर परिसर में संयुक्त मॉकड्रिल आयोजित की गई। सुरक्षा बलों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों तथा आपदा प्रबंधन उपायों का भी अभ्यास किया।
इसमें सांबा पुलिस, एसओजी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, सिविल डिफेंस और चिकित्सा विभाग की टीमों ने भाग लिया। मॉकड्रिल के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करना और किसी भी आपातस्थिति में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस दौरान मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।