फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: कच्चे धागों से बनी की महिलाएं बुन रहीं सुनहरे भविष्य की तकदीर

विज्ञापन
jammu kashmir news
बनी। हुनर हाथों में हो और कुछ नया करने का जज्बा दिल में तो एक साधारण-सा धागा भी आत्मनिर्भरता की मजबूत डोर बन जाता है। जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र बनी की बेटियां और महिलाएं आज इसी हौसले से महिला सशक्तीकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं।
विज्ञापन

घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों को संभालते हुए यहां की महिलाएं क्रोशिया कला और हैंडीक्राफ्ट के जरिए रंग-बिरंगे फूल, गुलदस्ते और सजावटी उत्पाद तैयार कर न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। क्रोशिया कला से अपनी पहचान बना रहीं सोनिका देवी इस सकारात्मक बदलाव का चमकता चेहरा हैं। वह बताती हैं कि हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर उन्हें बेहतरीन आमदनी हो रही है। अपनी कला के दम पर वह हर महीने 10 से 15 हजार रुपये तक कमा रही हैं। सोनिका का कहना है कि हाथों से तैयार किए गए टिकाऊ और आकर्षक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे उनका आत्मविश्वास और परिवार का संबल दोनों मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की युवा हुनरमंद नुसरत इम्तियाज ने डिजिटल युग का सही उपयोग कर आत्मनिर्भरता की राह चुनी। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब ट्यूटोरियल्स के जरिए हैंडीक्राफ्ट की बारीकियां सीखीं और अभ्यास से नए-नए डिजाइन तैयार किए। पिछले एक महीने में ही वह हस्तनिर्मित उत्पाद बेचकर करीब 5 से 6 हजार रुपये कमा चुकी हैं। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए नुसरत ने रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ डिजाइनर मोमबत्तियां भी तैयार की हैं, जिन्हें बाजार में ग्राहकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। नुसरत का कहना है कि ग्राहकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया उन्हें इस हुनर को एक बड़े कारोबार में बदलने की ऊर्जा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी की इन कर्मठ महिलाओं की सफलता यह साबित करती है कि रोजगार के लिए हमेशा भारी-भरकम पूंजी की जरूरत नहीं होती। दृढ़ इच्छाशक्ति और हुनर के दम पर घर की दहलीज से भी कामयाबी की शुरुआत की जा सकती है। यदि स्थानीय स्तर पर इन महिला कारीगरों को क्लस्टर स्तर पर प्रशिक्षण, डिजिटल मार्केटिंग और सरकारी योजनाओं का साथ मिले तो बनी की यह हस्तकला न केवल राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करेगी बल्कि सैकड़ों अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका का स्थायी मंच बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed