फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: लकड़ी के खंभों के सहारे चल रही बिजली लाइनें, हादसे का डर

Sun, 10 May 2026 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 10 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
डुग्गन इलाके में लकड़ी के जुगाड़ खंभों से टंगे बिजली के तार संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। उपमंडल बनी के वार्ड 2 डुग्गन भडोता में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार पेड़ों और लकड़ी के खंभों के सहारे चल रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में हर समय हादसे का डर बना रहता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश और तेज हवाओं के दौरान हालात और भी खराब हो जाते हैं। कई बार तार नीचे झूलने लगते हैं। इससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन



गांव में वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। लकड़ी के पुराने खंभे अब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। यह कभी भी गिर सकते हैं। प्रशासन को जल्द नए खंभे लगाने चाहिए। खेतों के ऊपर से लटकते तार और लकड़ी के खंभे जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसका अक्सर डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चेतराम, स्थानीय निवासी
------------------------------



खराब बिजली व्यवस्था के कारण लोगों में हमेशा डर का माहौल बना रहता है। कई जगह पर तार पेड़ों के बीच से गुजर रहे हैं। इससे बरसात के मौसम में करंट फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
- विपिन कुमार, स्थानीय निवासी
-----------------------------------------
इस समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने उठाया गया। अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए।
- देशराज, पूर्व सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed