{"_id":"69efd100f44c07863d010cc7","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131466-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: समय पर वाहन नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: समय पर वाहन नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
Tue, 28 Apr 2026 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
बनी भरमोता मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते हुए स्कूली बच्चों को समझाते थाना प्रभारी संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन सुविधा की समस्या को लेकर बनी-भरमोता मार्ग किया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। भरमोता क्षेत्र में विद्यार्थियों ने परिवहन सुविधा की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। छात्रों का कहना था कि स्कूल समय पर नियमित वाहन उपलब्ध नहीं होते। इस कारण विद्यालय पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ता है।
छात्रों ने आरोप लगाया कि मिनी बसों का कोई तय समय नहीं है। कई बार वाहन चालक विवाह समारोहों और अन्य निजी कार्यों के लिए गाड़ियां लेकर चले जाते हैं। कई बार वाहन निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचते हैं। छात्रों का कहना था कि इस अव्यवस्था के कारण उन्हें या तो देर से स्कूल पहुंचना पड़ता है या फिर कई बार पूरा दिन खराब हो जाता है। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कई बार मिनी बसों में उन्हें बैठाया भी नहीं जाता जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।
छात्रों के प्रदर्शन के चलते लगभग एक घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं जिससे राहगीरों और आम लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले को प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा तथा एसडीएम से वार्ता कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। उनके आश्वासन के बाद छात्रों ने सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां प्रशासन की ओर से छात्रों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। एसडीएम ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि स्कूल समय के अनुसार नियमित परिवहन सेवा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष, कुछ चालक तथा अन्य संबंधित लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से यूनियन प्रतिनिधियों और वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध और नियमित बस सेवा उपलब्ध कराई जाए।