फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: टिकरी मोड़ के क्षतिग्रस्त हिस्से की बहाली और चौड़ीकरण का काम शुरू, 15 दिन में होगा पूरा

Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 22 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
सुबह साढ़े 9:00 से शाम 4:30 बजे तक ठप रहा यातायात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। बसोहली-बनी-भद्रवाह मार्ग पर टिकरी मोड़ के क्षतिग्रस्त हिस्से की बहाली और चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। प्रशासन ने इस कार्य के लिए 15 दिनों की समयसीमा निर्धारित की है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों का कहना है कि कार्य को तय समय से पहले पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार लगभग 300 मीटर लंबे सड़क के हिस्से पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बता दें कि बीते वर्ष भारी बारिश के बाद भारी भूस्खलन हुआ था। इस कारण सड़क धंसने से मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद यातायात बहाल रखने के लिए मार्ग को अस्थायी तौर पर बहाल किया गया था। हर बार मौसम खराब होने के कारण मार्ग दोबारा प्रभावित हो जाता था। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि काम में तेजी लाई जाएगी और इसे तय समय से पहले पूरा करने की कोशिश की जाएगी। स्थानीय लोगों ने सड़क बहाली का कार्य शुरू होने पर संतोष जताया है। लोगों का कहना है कि सड़क बनने से लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

बनी से आगे सीधे भद्रवाह और डोडा तक जाती है सड़क
यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है। यही मुख्य मार्ग बनी क्षेत्र को जिला मुख्यालय कठुआ से जोड़ती है और बनी से आगे सीधे भद्रवाह और डोडा तक जाती है। इस मार्ग पर लाखों की आबादी निर्भर है। रोजाना लोग इसी रास्ते से सफर करते हैं। प्रशासन ने निर्माण कार्य को देखते हुए 21 अप्रैल से 4 मई तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक यातायात प्रभावित रहने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed