फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: पटवारी हड़ताल पर, राजस्व से जुड़े काम प्रभावित

Thu, 16 Apr 2026 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 16 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बनी। ऑल जे एंड के पटवार एसोसिएशन के बैनर तले सभी पटवारी और गिरदावर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के धरने के चलते तहसील बनी क्षेत्र में राजस्व विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित रहे। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। उन्होंने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। पटवारियों और गिरदावरों की हड़ताल का असर जमीन इंतकाल, फर्द जारी करने, निशानदेही, रिकॉर्ड अपडेट और अन्य राजस्व सेवाओं पर साफ दिखा। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोग कार्यालयों के चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन




धरने पर बैठे कर्मचारियों में अतुल खजुरिया ने कहा कि यह तीन दिवसीय टोकन स्ट्राइक 13, 15 और 16 अप्रैल को आयोजित की गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में मल्टीपल असाइनमेंट्स का युक्तिकरण, पटवार हलकों और गिरदावर सर्किलों का पुनर्गठन, पटवारियों को टेक्निकल ग्रेड पे 2400 रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये करना, एनटी कोटा 75:25 लागू करना, पदोन्नत गिरदावर कानूनगो की पोस्टिंग, नायब तहसीलदारों की डीपीसी और लंबित वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed