फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: चिट्टा तस्करी से जुड़ा चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
अब तक 369 ग्राम चिट्टा सहित एक लाख की नकद राशि भी बरामद, लखनपुर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मंगलवार को मढ़ीन के सपराल पाईं से चिट्टा तस्करी से जुड़े चौथे आरोपी फरमान अली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सात ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। इस पूरे मामले में अब तक पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 369 ग्राम चिट्टा और एक लाख की नकद राशि बरामद कर चुकी है।
दरअसल 12 मई को लखनपुर पुलिस ने पंजाब के अमृतसर से तस्करी मामले में आरोपी गुलजार अहमद उर्फ दाऊ को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया था। दाऊ की ही निशानदेही पर पुलिस ने मढ़ीन के इस गांव के प्राइमरी स्कूल में छुपा कर रखा गया 51 चिट्टा सहित एक लाख की राशि बरामद की थी। पुलिस जांच में दाऊ ने कबूला था कि चिट्टे की खेप और एक लाख की राशि उसके भाई फरमान अली ने स्कूल में छिपा रखी थी। गत 12 मई से पुलिस फरमान अली की तलाश में जुटी हुई थी, जिसे आज कामयाबी मिली है।
विज्ञापन

दरअसल, सात माह पूर्व लखनपुर पुलिस ने 20 अक्टूबर 2025 को नाका लगाकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पुलिस ने 300 ग्राम चिट्टा जब्त किया गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपी हनीफ शाह और हसनदीन निवासी मढ़ीन (जो वर्तमान में पंजाब के तरनतारन में रहने वाले थे) ने पुलिस जांच में गुलजार अहमद उर्फ दाऊ का नाम बताया। नेटवर्क में गुलजार अहमद का नाम जुड़ने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने डीएसपी डीएआर कठुआ भगवान दास के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इसी टीम में शामिल लखनपुर थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने मंगलवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर नशे से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed