{"_id":"69ff97de5bc5f0db6b0db5f9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131877-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पेयजल संकट पर फूटा मेरथ के लोगों का गुस्सा, जल शक्ति विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पेयजल संकट पर फूटा मेरथ के लोगों का गुस्सा, जल शक्ति विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
Sun, 10 May 2026 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 10 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन मेरथ गांव के लोगसंवाद
नियमित जलापूर्ति नहीं होने का आरोप लगाया, महिलाओं को ओवरहेड टैंक से भरना पड़ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मेरथ गांव में पेयजल की नियमित आपूर्ति बाधित होने से लोगों में रोष है। लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीणों ने शनिवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गांव के वार्ड 2 में नियमित रूप से पानी नहीं छोड़ा जा रहा। इस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जानबूझकर वार्ड नंबर 2 में पानी की सप्लाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के अन्य सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति हो रही है लेकिन उनके वार्ड को नजरंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पानी की आपूर्ति न होने से महिलाओं को मजबूरन ओवरहेड टैंक तक जाकर पानी भरना पड़ रहा है। इससे उन्हें काफी दूरी तय करनी पड़ती है और अतिरिक्त श्रम करना पड़ता है।
गुड्डो देवी ने आरोप लगाया कि पानी छोड़ने वाले कर्मचारी के पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण उनके मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड नंबर 2 में अनुसूचित जाति समुदाय के लोग रहते हैं जिनमें अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे परिवारों के पास लंबे समय तक पानी भंडार करने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घरों में नियमित सप्लाई न होने के कारण लोगों को दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले का संज्ञान लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में दर्जनों महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल रहे।