{"_id":"69e92cce11b3b2aed902ca21","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131286-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सात सड़कों की होगी स्थायी बहाली, खर्च होंगे 1.9 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सात सड़कों की होगी स्थायी बहाली, खर्च होंगे 1.9 करोड़ रुपये
Thu, 23 Apr 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी कैपेक्स बजट के तहत मिली मंजूरी, ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा होगी बेहतर
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कंडी क्षेत्र की लंबे समय से जर्जर पड़ी सात सड़कों की स्थायी बहाली को सरकार ने मंजूरी दे दी है। यूटी कैपेक्स बजट के तहत इनकी मरम्मत और बहाली के लिए करीब 1.9 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। लोक निर्माण विभाग की अगले दो महीने के भीतर सभी कार्य पूरे करने की योजना है।
जानकारी के अनुसार गत वर्ष हुई बारिश और बाढ़ के कारण कंडी क्षेत्र की कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। सड़कें टूटने और जगह-जगह गड्ढे पड़ने से ग्रामीण इलाकों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। जगह-जगह टूटी सड़कों के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज, बाजार, अस्पताल और स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों ने बताया कि सड़कों की खराब हालत का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा था। कई स्थानों पर निजी स्कूल की बसें गांव तक नहीं पहुंच पा रही थीं। इसके चलते विद्यार्थियों को लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब सरकार ने सात सड़कों की स्थायी बहाली को मंजूरी दी है। इनमें सबसे अधिक साढे 32 लाख रुपये होट लिंक मार्ग की बहाली पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा प्रांता-पटयारी से बलन्न तलाई मार्ग पर 23.34 लाख और मेहताबपुर से डोल खड्ड सड़क पर 19.79 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
इन सात सड़कों की होगी स्थायी बहाली
सड़क का नाम राशि
1. होट लिंक मार्ग 32.50 लाख
2. मेहताबपुर से डोल खड्ड 19.79 लाख
3. प्रांता-पटयारी से बलन्न तलाई 23.34 लाख
4. चक लुड्डन मार्ग 2 लाख
5. बलन्न तलाई लिंक मार्ग 4.88 लाख
6. खरोट लिंक मार्ग से एससी मुहल्ला वाया गजरेड 20 लाख
7. पटयारी से प्रांता लिंक मार्ग 6.94 लाख
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
आगामी मई महीने के अंत तक सभी सड़कों की स्थायी तौर पर बहाली की जाएगी। 300 मीटर तक खस्ताहाल सड़क पर ब्लैकटॉपिंग की जाएगी जबकि इससे कम खराब सड़कों पर पैचवर्क और अन्य स्थायी कार्य करवाए जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द कार्य शुरू होगा।
- सुदेश पंगरोल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग