{"_id":"69e68f0010f3c29a800a8366","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131240-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिवानगर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, कीमती कपड़े लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिवानगर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, कीमती कपड़े लेकर फरार
Tue, 21 Apr 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 21 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में हुई चोरी की घटना के बारे में जानकारी देता गृहस्वामी। संवाद
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में दिन के समय झपटमारी और रात में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। रविवार रात को चोरों ने शिवानगर इलाके में एक और घर को निशाना बनाया। चोर अलमारी में रखे कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्क कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एक सप्ताह पहले इस मोहल्ले में चोरों ने एक सेवानिवृत बैक अधिकारी के घर को निशाना बनाकर सोने-चांदी के गहने सहित दो लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया था। इसका पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसी मोहल्ले में रविवार की रात को एक और घर में चोरी को अंजाम दिया। घर के मालिक जोगिंद्र पाल ने बताया कि घर की ऊपरी मंजिल पर उनका बेटा और बहू रहते हैं। रविवार रात को दोनों घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी में रखे कीमती कपड़े चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब बह ऊपर पहुंचा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा कर घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। स्थानीय लोगों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इलाके में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई थी झपटमारी
शहर के जवाहर नगर इलाके में गत रविवार दोपहर एक स्कूटी सवार झपटमार एक महिला के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। वारदात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर स्थित गली में मंदिर के पास हुई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया था। शहर में लगातार हो रही झपटमारी और चोरी की वारदातों से शहरवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस बार-बार घर में सीसीटीवी लगाने की वकालत तो करती है लेकिन सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने के बावजूद आज तक कोई चोर पकड़ा नहीं गया है।