फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

आईपीएल स्तर के चार खेल मैदान बनेंगे, हर जिले में चलेंगी 10 सरकारी बसें : मंत्री सतीश शर्मा

Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 19 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
महिलाओं के बाद अब ई बसों में बीपीएल विद्यार्थियों, दिव्यांगों को निशुल्क सफर
विज्ञापन

प्रदेश के बाहर सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों तक शुरू होगी एसी बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने घोषणा की है कि कि प्रदेश में खेल और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल चार आईपीएल स्तर के आधुनिक खेल मैदान विकसित किए जाएंगे, जिनमें से एक मैदान कठुआ जिले को भी मिलेगा। प्रत्येक खेल मैदान पर चार से पांच सौ करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इन मैदानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। इससे न केवल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा, बल्कि इसे रोजगार के अवसर भी प्रधान होंगे। उन्हों कहा कि आगामी आईपीएल सीजन से पहले-पहले सरकार की योजना है कि जम्मू-कश्मीर में आईपीएल के मैच का आयोजन हो और इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सतीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले को 10-10 सरकारी बसों का बेड़ा समर्पित करने जा रही है, जिससे आम लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। सतीश शर्मा ने कहा कि जिले से चलने वाली बसों में बीपीएल परिवारों के विद्यार्थियों, दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए यात्रा निशुल्क होगी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देना और उन्हें शिक्षा तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके अलावा उन्होंने घोषणा कि प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न धर्मों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके तहत हिंदू तीर्थ स्थलों, सिख समुदाय के पांच प्रमुख गुरुद्वारों, बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म तथा मुस्लिम समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मजारों तक बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राह्मण सभा को कोऑपरेटिव सोसाइटी के तहत पंजीकरण करने का किया आग्रह



भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह के कार्यक्रम में पहुंचे सतीश शर्मा ने चिब बिरादरी की तर्ज पर ब्राह्मण सभा को कोऑपरेटिव सोसाइटी के तहत पंजीकरण करने का आग्रह किया है। उन्होंने घोषणा कि सभा का कोऑपरेटिव सोसाइटी के तहत पंजीकरण होने के बाद एक पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा, ताकि सभा की आर्थिक दशा सुधर सके और सभा बड़े स्तर पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा सके। मंत्री ने सभा के लोगों से आगे आकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों का एक गुलदस्ता है और इसकी ताकत विविधता में निहित है। इसलिए सभी धर्मों के लोगों को मिलकर नफरत की राजनीति को समाप्त करने और समाज में प्रेम, एकता व भाईचारे का वातावरण बनाने के लिए आगे आना चाहिए, ताकि देश और अधिक मजबूत बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed