फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: जैव-उद्यमिता, स्टार्टअप और सामान्य ज्ञान पर करवाई वाद-विवाद प्रतियोगिता

Wed, 11 Mar 2026 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 11 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
बायोटेक पार्क कठुआ में महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाग लेते हुए छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बायोनेस्ट इनक्यूबेशन सेंटर ने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। यह कार्यक्रम औद्योगिक बायोटेक पार्क घाटी में करवाया गया। इसमें गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ सहित अन्य कॉलेजों की युवा महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान जैव-उद्यमिता, स्टार्टअप और सामान्य ज्ञान पर वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई गई।
क्विज प्रतियोगिता में रक्षित शर्मा, चक्षु और आशीष बसोत्रा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि नीलाक्षी, प्रियांशी और अंशु की टीम ने तीसरा स्थान पाया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में नीलाक्षी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर लाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि कार्यक्रम की अगुवाई बायोटेक पार्क घाटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने की। इसमें भारतीय एकीकृत चिकित्सा संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सौरभ सारन ने युवा महिलाओं को नवाचार, उद्यमिता और बायोटेक्नोलॉजी व स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया। युवा महिलाओं के लिए करियर गाइडेंस सत्र आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिभागियों को बायोटेक पार्क में स्थापित एचपीएलसी, जीसीएमएस, फर्मेंटर, इनक्यूबेटर उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed