{"_id":"69fcf2d9bc9e91e0c8007a5a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-131806-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: घर से शादी समारोह के लिए निकला युवक, तीसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: घर से शादी समारोह के लिए निकला युवक, तीसरे दिन मिला शव
Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 08 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। डल बजोई गांव में वीरवार सुबह युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान नरसिंह दास (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जाहिर मुश्ताक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक के पिता गिरधारी लाल ने बताया कि उनका बेटा नरसिंह दास अपने घर डल बजाई से दो किलोमीटर दूर बुधवार शाम को शादी में गया था। उन्होंने बताया कि वह रात को शादी समारोह में भी नहीं पहुंचा और शुक्रवार सुबह उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और 3 वर्षीय की एक बेटी को छोड़ गया है। नरसिंह दास की मृत्यु से इलाके में मातम का माहौल है।